बच्चों ने शव देख दी सूचना
अदब सिटी के सामने खेल रहे बच्चों ने विकसित हो रही एक कॉलोनी के नजदीक एक युवती का शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी। युवती ने आसमानी रंग की जींस, लाल टी शर्ट और आसमानी रंग की जैकेट पहने युवती का शव झाड़ियों के पास पड़ा था। शव के ऊपर घास पड़ी हुई थी।
सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का अनुमान है कि शव एक-दो दिन पुराना है। पुलिस आसपास किसी युवती के गुमशुदा होने की सूचना जुटा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।