फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनी जलसा बिजनौर में बीच सड़क पर चल रहा था, पुलिस ने रुकवाया, मुस्लिम समुदाय में रोष

Sat, 12 Nov 2022 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पुलिस ने मदरसा इसातुल इस्लामिया द्वारा सड़क पर कराए जा रहे दीनी जलसे को रुकवा दिया। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगो में रोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सड़क से टेंट हटवाकर मदरसे में दीनी जलसे की अनुमति दी।
विज्ञापन
टेंट हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिंदूवादी संगठनो के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मदरसा इसातुल इस्लामिया द्वारा सड़क पर कराए जा रहे दीनी जलसे को रुकवा दिया। जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगो में रोष व्याप्त हो गया। बाद में पुलिस ने सड़क पर लगे टेंट को हटवाकर मदरसे के बाहर एक कोने में जलसे की अनुमति प्रदान की जिसके बाद रात्रि दस बजे उक्त कार्यक्रम शुरू हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हल्नदौर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया-इशाअतुल-उलूम में आयोजित दीनी जलसे को बीच सड़क पर आयोजित करने की हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दीनी जलसे को रुकवाकर सड़क खाली कराई जिसके चलते करीब आधे घंटे जलसे का कार्यक्रम रुका रहा।

यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां लड़ेगी चुनाव, BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि बाद नमाज ईशा के मौहल्ला सराय स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया इशाअतुल उलूम में सालाना 11वां दीनी जलसा मुनक्किद किया गया। जिसमें मदरसे के 7 बच्चों ने मुकम्मल कुरान हिफ्ज करने पर उनकी दस्तारबंदी हुईं।

जलसे का आयोजन मदरसे के स्थान पर बीच सड़क पर करने की हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सड़क से टेंट आदि हटवाकर सड़क को खाली करा दिया, जिसके चलते कार्यक्रम करीब आधे घंटे रुका रहा। बाहर से आए उल्मा-ए-दीन कारी अब्दुल वासिद ने जलसे का आगाज कराया। 
 
मौलाना साकिब ने नात-ए-पाक पेश की तथा मुफ्ती मुस्तकीम सहाब ने कुरान-ए-पाक की अहमियत और मुआश्रे की बयानबाजी तथा बुराई को रोकने की दरख्वास्त की नौगांवा सादात से तश्तरीफ लाए मुफ्ती अब्दुल रहमान सहाब ने दुआ कराकर जलसे का इख्तिताम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें