बिजनौर जिले में धर्म परिवर्तन निषेध कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ हैं। चंडीगढ़ में परिवार के साथ रह रही एक युवती को बिजनौर के मंडावली थाने के एक गांव का युवक धर्म बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर फुसलाकर ले गया।
युवक के खिलाफ युवती के पिता ने धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून की धारा के तहत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और आरोपी युवक का चालान कर दिया। अब पुलिस युवती के कोर्ट में बयान कराने की तैयारी में जुटी हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनियापुर की एक युवती का परिवार चंडीगढ़ में पुताई का काम करता है। पिछले दस साल से उसका परिवार वहां रह रहा है। मंडावली थाने के गांव श्यामीवाला के युवक का चंडीगढ़ में युवती के पड़ोसियों के घर आना-जाना था।
उसने युवती व उसके परिजनों को अपना नाम बदलकर सोनू बताया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती के परिवार में सात नवंबर को शादी थी। युवती परिजनों के साथ गांव गुनियापुर आई थी और घर में युवती अकेली थी।