फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: शुगर मिल में बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा, 1 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

Mon, 12 Nov 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जिले में सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। यहां शुगर मिल में बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


स्योहारा थानाक्षेत्र स्थित अवध शुगर मिल में आज सुबह करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

जानकारी के अनुसार यहां शुगर मिल में जूस टैंक अचानक वॉटर टैंक पर गिर गया और प्रेशर से पाइप लाइन फट गई। जिससे एक कर्मचारी सुरजीत सिंह देहरा निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्योहारा थानाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र के मुताबिक, इस हादसे में तीन कर्मचारी राजवीर, बलबीर और चिरंजीव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी बिजनौर में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां केमिकल फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल एवं केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया था। जानकारी के मुताबिक, केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से यह भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें