शनिवार सवेरे सिदरा का शव घर से 400 मीटर की दूरी पर ग्राम स्थित कब्रिस्तान के बराबर झाड़ियों में बरामद हुआ। शव मिलने से ग्राम में सनसनी फैल गई। बच्ची के कपड़े अस्तव्यस्त थे। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ अफजलगढ़ सुनिता दाहिया, थाना अध्यक्ष अनुज कुमार तोमर, स्वाट प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर जाकर जांच की और पीड़ित परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
उधर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान सपा कार्यकर्ताओं के साथ नूरपुरछीपरी पहुंचे और मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने एसपी से मृतका के हत्यारों का जल्द पता लगा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मृतका के परिजनों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उन्होंने प्रदेश के सीएम से मृतका के परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक मदद करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।