उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस की गाड़ी में बैठे जावेद आफताब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमे वे किसी से कह रहे हैं कि उन्हें जान का खतरा है। उनके साथ सरासर ज्यादती हो रही है। लगातार उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने बहुत अच्छे ग्राउंड मानते हुए उन्हें जमानत दी थी।
जमानत होने के बाद प्रशासन बौखला गया और लगातार उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा रहा है। उन्हें अपनी जान का बहुत खतरा है। कहा कल जब उनका रिलीज ऑर्डर चला गया तो अस्थायी जेल के सामने करीब 100-150 पुलिसकर्मी, 25-30 गाड़ी, सीओ रैंक के तीन अधिकारी वहां मौजूद थे।
उनका ये प्लान था कि वे उन्हें उठाकर गाड़ी में डाल लें और उनका एनकाउंटर कर दें। उन्हें अपनी जान का खतरा है। ये भी डर है कि कहीं वे झूठेे मुकदमात में या एनएसए जैसी चीज में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न कर दें।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में दंगे की साजिश रच रहा था पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, सीएए विरोधी दंगे के बाद से था निशाने पर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/