फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कुख्यात उधम सिंह के नाम पर व्यापारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार

Mon, 23 Sep 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश उधम सिंह के नाम पर सोमवार को बिजनौर के एक बड़े व्यापारी से पत्र के माध्यम से 25 लाख की रंगदारी मांगी गई। व्यापारी के अनुसार रंगदारी न देने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। व्यापारी ने पुलिस से मामले में शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के नामी व्यापारी मुनीर अहमद के नाम रंगदारी मांगे जाने का एक पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र के माध्यम से व्यापारी से 25 लाख की रंगदारी मांगी गई। साथ ही पत्र में रंगदारी न देने पर मुनीर अहमद के बच्चों पर तेजाब डालने और कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत उनके साले को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार व्यापारी मुनीर अहमद की गैरमौजूदगी में उनके घर में किसी अनजान व्यक्ति ने उनके घर में पत्र फेंका है। वहीं पत्र मिलने के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें