फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 729 युगल दांपत्य बंधन में बंधे

Wed, 14 Dec 2022 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में बुधवार को नौ ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 729 शादियां हुई हैं।  प्रशासन की ओर से हर शादी में एक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के दौरान शादी के बंधन में बंधे जोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 729 युगल दांपत्य बन्धन में बंधे। इनमें 64 मुस्लिम जोड़े हैं। सबसे अधिक 118 शादी कोतवाली ब्लाक में हुई। जबकि सबसे कम मात्र 25  शादी किरतपुर ब्लाक में हुई है।  संबंधित ब्लाक के ब्लाक प्रमुखों ने  शादियों में मौजूद रहकर नव दंपती को आशीर्वाद दिया। सीडीओ पूर्ण बोरा ने नहटोर के विवाह समारोह में प्रतिभाग किया । साथ ही सभी नव युगल के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की है।

विज्ञापन


शासन से जरुरतमंद युवक युवतियों का भविष्य संवारने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित हैं। योजना दो स्तर पर संचालित हैं। ब्लाक स्तर पर ग्रामीण युवक युवतियों की शादी होती है। जबकि शहरी क्षेत्र के युवक युवतियों की शादी नगर निकाय कराती है।

यह भी पढ़ें: UP: दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल का कार्यक्रम जारी, देवबंद में टायरों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी का कामकाज देख रहे जिला दिव्यांग अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि एक शादी में 51000 रुपए खर्च होते हैं। शादियों के सामान खरीद के लिए टैंडर डीएम स्तर से 11 नवंबर को हो गया था। सभी ब्लाक को शादी की वांछित धनराशि पहले ही भेज दी गई थी।

अजय कुमार ने बताया कि जिले में 11 ब्लाक है। बुधवार को नौ ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 729 शादियां हुई है। 64 मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई है। सभी शादियों पर 47.179 लाख धनराशि व्यय हुई है। प्रशासन की ओर से हर शादी में एक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ पूर्ण बोरा ने मौहम्मदपुर देवमल,नहटोर आदि ब्लाक में प्रतिभाग किया है। धामपुर व स्योहारा ब्लाक में स्थानीय व्यवस्था अपडेट नहीं होने से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

कहां कितनी शादियां
जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मौहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, ब्लाकों में 91-91 शादियां, हल्दौर ब्लाक में 71, किरतपुर ब्लाक में 25, कोतवाली ब्लाक में 118, नहटोर ब्लाक में 64, अफजलगढ ब्लाक में 90, नूरपुर ब्लाक में 89 तथा जलीलपुर ब्लाक में 90 सामूहिक विवाह हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें