फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर समेत इन जिलों में मतगणना स्थल पर हंगामा, तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज

Fri, 01 Dec 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट में कैंसिलेशन को लेकर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी और नजीबाबाद पूर्व चेयरमैन मौजम्म खान के बीच विवाद हो गया। नजीबाबाद नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन मौजम्म खान की पत्नी शबा खान सपा के टिकट पर प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को मतगणना गिनती के दौरान 11 पोस्टल बैलेट में से एक पोस्टल बैलेट में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर को लेकर मौजम्म खान और सीडीओ में तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद सीडीओ के आदेश पर मौजम्म खान को मतगणना स्थल से जबरन उठाकर नजीबाबाद थाने भिजवाया दिया गया।
विज्ञापन


वहीं मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भी मतगणना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे लेकर कई पार्टियों के लोगों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। इसके अलावा मेरठ में भी मतगणना स्थल पर हंगामा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें