फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल

Tue, 28 Mar 2023 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां नूरपुर थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन शुगर मिल में कार्य कर रहे मजदूरों पर बॉयलर का भारी पैनल गिर पड़ा। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां नूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम चांगीपुर में निर्माणाधीन शुगर मिल में बॉयलर पर काम कर रहे मजदूरों पर भारी पैनल गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम चांगीपुर में बिंदल शुगर मिल का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य मे बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं। मंगलवार दोपहर बॉयलर के पास एक भारी-भरकम लोहे के पैनल पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: निकाय चुनाव की हलचल तेज, चार दिन बाद भी नहीं मिला मासूम कोनेन का शव
विज्ञापन


इस दौरान पैनल फिसलने से जनपद कुशीनगर के ग्राम मलुआ थाना अहिरौली निवासी उमेश विश्वकर्मा सहित तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पास में खड़ी क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकालकर मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उमेश विश्वकर्मा (41) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायल मजदूरों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक के साले जुगनू ने बताया कि सोमवार को पैनल के नीचे लगी सपोर्ट को सुपरबाइजर तेजप्रताप ने कटवा दिया था। इसकी जानकारी मजदूरों को नही थी, जिससे यह हादसा हुआ। जुगनू की ओर से सुपरबाइजर तेजप्रताप व निर्माण कार्य मे लगी कुशवाह इंजीनियरिंग कंपनी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने मजदूर के परिजनों को सूचना दी। वहीं मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें