फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : जहानाबाद के जंगल में तमंचे की फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार, तमंचे और उपकरण बरामद 

Wed, 14 Jul 2021 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अवैध हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने गांव जहानाबाद के जंगल से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी हैं। तीन लोगों को दबोचा है। फैक्टरी से दो 32 बोर के देशी रिवाल्वर, छह तमंचे, दो अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


 एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह के मुताबिक नौ मई को गांव धौकलपुर में हुए धीर सिंह व उनके भतीजे अंकुर की हत्या में पकड़े गए कृष्णा, विवेक व आकाश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने हत्या में जो तमंचे इस्तेमाल किए थे वे जहानाबाद के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी के बने थे।

फैक्टरी संचालक गांव भोगनवाला निवासी रियाज, गांव झलरा निवासी राकेश व उस्मान से खरीदे थे। तभी से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने टीम ने सोमवार को जहानाबाद के जंगल में छापा मारकर तीनों को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चलाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने दो रिवाल्वर, छह तमंचे, दो अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें