शेरकोट में लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू रक्षा सेना के जिला महामंत्री धर्म परिवर्तन की धमकी देते हुए परिवार के साथ मस्जिद पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन में हड़कंप मच गया।
यह मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। शेरकोट थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू रक्षा सेना के जिला महामंत्री धर्म परिवर्तन की धमकी देते हुए परिवार के साथ मैन बाजार स्थित अली मस्जिद पहुंच गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए पीड़ित को समझाकर घर भेज दिया।
पढ़ें : BJP विधायक बोले- कप्तान साहब हमारी सरकार में भी गुंडाराज, शहजाद को अरेस्ट कर लो वरना...
मोहल्ला समना सराय निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह सोमवार को मोहल्ले के ही सुमित के साथ रात को लगभग दस बजे अस्पताल से वापस घर आ रहा था। जब वह टेंपो स्टैंड के निकट पहुंचा तो अंशुल रस्तौगी निवासी मोहल्ला वीरथला व परीक्षित त्यागी उर्फ बंटी उसकी बाइक रोककर गाली गलौच करने लगे। जब दोनों ने गाली गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर रंजीत ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/