फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कलेक्ट्रेट में भाकियू की महापंचायत शुरू, अधिकारियों से हुई किसानों की झड़प

Thu, 14 Feb 2019 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलेक्ट्रेट में भाकियू क धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को बिजनौर कलेक्ट्रेट में महापंचायत शुरू कर दी है। बारिश के बाद भी भारी संख्या में किसान यहां आये। इस दौरान बरामदे में बैठने को लेकर किसानों की एसडीएम और सीओ सिटी से झड़प भी हुई।

विज्ञापन


उधर, शामली जनपद में भी शुगर मिलों से गन्ना भुगतान और किसानों के कनेक्शन काटने सहित कई मांगों को लेकर भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर थाना भवन में गन्ना मंत्री के कैंप कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। ऐलान किया है कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के किसानों को भी वहीं बुला लिया जाएगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का तहसील पर चल रहा धरना 43वें दिन (बुधवार) को भी जारी रहा। धरने के बाद भी भुगतान न होने पर करीब 14 दिन से तहसील पर चल रही तालाबंदी भी अभी तक जारी है।

चौधरी दलेल सिंह की अध्यक्षता, अनुभव कुमार के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने किसानों से 14 फरवरी को मुख्यालय पर होने वाली किसान स्वाभिमान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया था। इसमें कुलदीप सिंह, लुधियान सिंह, शीशपाल सिंह, खुशपाल सिंह, अशोक कुमार, ऋषिपाल सिंह, अमर सिंह, नौबहार सिंह, दयाराम सिंह, गजराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, भोपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, कुंवर सिंह, हरिराज सिंह, कृष्णपाल सिंह, हुकुम सिंह, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें