फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अखलाक के परिवार को बड़ा झटका, बेटी के साथ होना था असद का निकाह

Fri, 14 Apr 2023 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माफिया अतीक के मामले से मेरठ निवासी उसके बहनोई डाक्टर अखलाक का परिवार भी अछूता नहीं रहा। अखलाक को पहला झटका तब लगा था जब उमेश पाल हत्याकांड के मामले में नाम आने के बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही कुछ दिन पहले उसकी पत्नी आयशा नूरी को भी हत्याकांड में आरोपी बना दिया गया था। अखलाक फिलहाल जेल में है और उसकी पत्नी फरार चल रही है। इन सबके बीच अखलाक और उसके परिवार को दूसरा बड़ा झटका माफिया अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर से लगा है। क्योंकि कुछ माह बाद ही असद और अखलाक की बेटी का निकाह होना था। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका था।
विज्ञापन

बुधवार को झांसी में प्रयागराज और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। असद के एनकाउंटर से जितना अतीक का परिवार प्रभावित है उतना ही अखलाक का परिवार भी। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही दोनों परिवारों ने रिश्ता तय कर दिया था। इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ऐसे में अखलाक और अतीक के परिवार के बीच यह बातचीत चल रही थी कि जैसे ही उमेश पाल हत्याकांड का मामला शांत होगा, तभी दोनों का निकाह करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्योंकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद इतना सुर्खियों में आ चुका था कि उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित था।

मेरठ में भी असद और गुलाम ने ली थी शरण
उमेश पाल हत्याकांड के बाद मोस्ट वांटेड असद और गुलाम मेरठ भी पहुंचे थे, जो यहां अखलाक के घर कुछ समय के लिए रूके। अखलाक ने उनकी आर्थिक मदद की थी। इसके बाद से असद और गुलाम कभी दिल्ली तो कभी किसी अन्य स्थान पर छिपते फिर रहे थे। आखिरकार बृहस्पतिवार को वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


जिनके साथ फोटो हुए थे वायरल, उनकी भी कुंडली खंगालेगी एसटीएफ
एसटीएफ के रडार पर असद और गुलाम के अलावा गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटर भी थे। जो अभी फरार चल रहे हैं, लेकिन असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद अब उन लोगों की कुंडली भी खंगाली जाएगी जिनके साथ हाल ही में असद की फोटो वायरल हुआ था। जांच टीम को आशंका है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद इन लोगों ने भी असद को शरण दी थी। फिलहाल ऐसे लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें