फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपक सिद्धू की शतकीय पारी से बड्ढ़ा चैंपियन ने मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार देर रात को बड्ढ़ा चैंपियन और एसएस किंग्स के बीच मैच हुआ। इसमें दीपक सिद्धू की शतकीय पारी से बड्ढ़ा चैंपियन ने शानदार जीत प्राप्त की। बड्ढ़ा चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने शानदार नाबाद 159 रन व शाह आलम ने 42 रन की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस किंग्स मेरठ ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। बड्ढ़ा चैंपियन की टीम ने 80 रन से जीत प्राप्त की। एसएस किंग्स की ओर से आहान ने 66 रन व मितुल ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में बड्ढा चैंपियन की तरफ से शान व गजे मास्टर ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया। इस अवसर पर हनी काजला, रविंद्र काजला, विजय काजला, मोहित तोमर, मोहित काजला, रवि, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें