फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुफलिसी में मां-बाप ने लगा दी जिगर के टुकड़े की बोली, कहा- मजबूरी थी

Wed, 14 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में फिर से बच्चे की सौदेबाजी की घटना सामने आई है। यहां मात्र तीन दिन के नवजात की सौदेबाजी की गई। पुलिस ने हालांकि 12 घंटे के भीतर ही बच्चे को मोदीनगर से बरामद कर मां को वापस सौंप दिया।
विज्ञापन
माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह मुफलिसी और बेबसी ही थी कि जिगर के टुकड़े की बोली लगा दी और महज तीन दिन के मासूम का सौदा कर दिया। सोमवार को खरीदार को बच्चा सौंपने के बाद दीपा रातभर रोती रही। मंगलवार सुबह गायनिक वार्ड में जब बच्चा फिर से गोद में आया तो खुशी के आंसू छलक उठे। वह उसे गोद में लेकर दुलार करने लगी। दीपा और उसके पति राजेश ने बताया कि चार बच्चे पहले से थे और अब और बच्चे को पालना उनके लिए आसान नहीं है। आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इसलिए बहन उमा की मदद से नि:संतान दंपती को बच्चा देने के लिए सौदा कर दिया।

विज्ञापन


माधवपुरम निवासी दीपा ने बताया कि 17 साल पहले उसकी शादी शेरगढ़ी निवासी राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटी और तीन बेटे हुए। पति राजेश पीओपी लगाने का काम करते हैं। काम मंदा होने के चलते घर में दवाई लाने के लिए भी पैसे नहीं होते हैं।

विज्ञापन

चार बच्चों की परवरिश करना मुश्किल हो रहा था। उसकी बहन उमा ने बच्चे को किसी निसंतान दंपती को गोद देने सलाह दी थी। इसके बाद बहन ने अपने एक परिचित बैंककर्मी से बात कराई। बैंककर्मी ने अपने मोदीनगर निवासी ललित गुप्ता और उनकी पत्नी लता के साथ बच्चे का सौदा करा दिया।

गोद से जुदा हुआ मासूम तो तड़प उठी लता
मंगलवार सुबह छह बजे ही मेडिकल थाना पुलिस बच्चे को यहां लेेकर पहुंची थी। दोपहर तक लता ही बच्चे को गोद में लिए बैठी रही। वह बच्चे को मां की तरह दुलार कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद जब महिला पुलिस ने बच्चे को लता की गोद से लिया तो वह तड़प उठी और उसकी आंखें भर आईं। लता ने रोते हुए कहा कि शायद चंद घंटों की खुशी ही उसके नसीब में थी। उसके पास यह मासूम एक रात में ही उससे छिन गया।

12 साल पहले हुई थी शादी, नहीं हुआ कोई बच्चा
मोदीनगर निवासी लता पत्नी ललित ने बताया कि उनकी शादी को 12 साल बीत चुके हैं। अब तक उन्हें कोई बच्चा नहीं है। पति सब्जी विक्रेता हैं। वह कई जगह बच्च्चा गोद लेने की बात कर चुके थे। पांच-छह दिन पहले ही पति के दोस्त खत्ता रोड मेरठ निवासी व्यक्ति ने उन्हें बच्चा गोद दिलाने की बात कही थी।

इस पर हामी भर दी। सोमवार को उन लोगों ने दीपा से बच्चा लिया था। शाम छह बजे ही वह लोग अपने घर पहुंचे थे। वह लोग ठीक से बच्चे का दुलार भी नहीं कर सके थे कि आधी रात में ही पुलिस का फोन आ गया और बच्चे को वापस लाने के लिए कहा गया। उनकी खुुशियां फिर से छिन गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें