भुवी को बधाई देने पहुंचे रैना और प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ। भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना और क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने दोनों को शादी की बधाई दी। इसके बाद भुवी के दोस्तों और रिश्तेदारों ने डीजे पर जमकर डांस किया। फेरों की रस्म दिन में ही संपन्न हो गई थी। इसके बाद भुवी-नूपुर मीडिया के सामने आए चंद सेकेंड में वहां से चले गए। इस खुशी के मौके पर किसी भी पत्रकार को सवाल पूछने का मौका नहीं मिला। ब्रावुरा गोल्ड होटल में ही थोड़ी देर में रिसेप्शन पार्टी शुरू होगी। वहीं शादी में रिश्तेदारों व दोस्तों ने डीजे पर जमकर मस्ती की और खूब डांस किया। बताया जा रहा है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया रहा। होटल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शादी में सिर्फ वे ही लोग शामिल हुए जिन्हें कार्ड के साथ एक कोड दिया गया था।
भुवी बृहस्पतिवार को अपने गंगानगर स्थित घर से बारात लेकर निकले तो घुड़चड़ी में गाना बजा 'मेरे यार की शादी है' पर दोस्तों ने जमकर डांस किया। इस दौरान परिवार के लोगों ने भी खूब मस्ती की। घुड़चढ़ी में मेरठ का सबसे फेमस अजन्ता, जिया बैंड और ढोल-नगाड़ों के साथ भुवी होटल पहुंचे। जहां भुवी के पिता किरनपाल सिंह भी बेहद खुश नजर आए तो वहीं आस-पास के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। भुवी दिल्ली रोड स्थित ब्रावुरा गोल्ड होटल में पहुंच चुके और भुवी-नूपुर के बीच जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी हैं। कुछ ही देर में भुवनेश्वर अपने बचपन के प्यार नूपुर संग सात फेरे लेंगे।
भुवी के पिता किरनपाल सिंह ने बताया था कि बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे भुवी के गंगानगर स्थित आवास से घुड़चड़ी शुरू होकर पास के मंदिर पहुंचेगी। जहां भुवी मंदिर में मत्था टेककर घर आएंगे और करीब साढे़ दस बजे बारात होटल ब्रावुरा गोल्ड रवाना होगी।
जब नूपुर ने भुवी से किए सवाल
भुवी और नूपुर के शादी के कार्यक्रमों के बीच इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब शुरू हो गए। नूपुर ने पूछा रिलेशनशिप के तीन सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर क्या हैं। भुवी ने जवाब दिया कि बहुत मुश्किल सवाल है। पहला सॉरी, दूसरा सॉरी और तीसरा भी सॉरी। दूसरा सवाल था, मेरी अच्छी और बुरी आदत बताओ। भुवी ने तारीफ करते हुए कहा आप रचनात्मक हो, किसी भी मोड़ पर अच्छे सुझाव के साथ समस्या का समाधान बता देती हो। लेकिन गुस्सा आने पर जता नहीं पाती है, यह आपकी सबसे गलत आदत है। तीसरा सवाल, तुम दूल्हों के लिए एक अच्छी टिप्स दो। भुवी ने जवाब दिया कि खुद भी खुश रहो, पत्नी को भी खुश रखो।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/