मेरठ। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर और नूपुर की शादी का तीसरा और विशेष रिसेप्शन 5 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में होगा। मेरठ से कुछ चुनिंदा लोगों को ही भुवी के परिवार ने निमंत्रण दिया है।
पढ़ें : भुवी-नूपुर की शादी की Exclusive तस्वीरें, ...जब दूल्हे को देख शरमा गईं दुल्हनिया
भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर को बचपन की दोस्त नूपुर नागर के साथ हुई थी। शादी के शाही जश्न के बाद रिसेप्शन का सिलसिला जारी है। पहला रिसेप्शन 23 नवंबर की रात परतापुर बाईपास स्थित होटल ब्रावुरा में हुआ था। दूसरा रिसेप्शन 26 नवंबर को बुलंदशहर के गांव लुहारली में आयोजित किया गया। दूसरे रिसेप्शन के बाद ही नवविवाहित जोड़ा गोवा हनीमून के लिए निकल गया। पांच दिन हनीमून मनाने के बाद रविवार को भुवी और नूपुर मेरठ लौट आए। रविवार रात गंगानगर स्थित आवास पर पूजा अर्चना कार्यक्रम रखा गया। रात में पूजा अर्चना के बाद तीसरे रिसेप्शन की तैयारियों के लिए दोनों सुबह में दिल्ली के लिए रवाना हो गये। मंगलवार रात को होने वाले तीसरा रिसेप्शन बहुत खास होने वाला है। इंडिया गेट स्थित होटल ताज मानसिंह में होने वाले कार्यक्रम में श्रीलंकाई, भारतीय क्रिकेट टीम, बीसीसीआई सदस्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहारा ग्रुप से सुब्रत राय और फिल्मी स्टार सहित कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकते हैं। मेरठ से कुछ चुनिंदा खास लोगों को ही कार्यक्रम का न्यौता दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/