इंटरनेशनल क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बड़े नेताओं, खिलाड़ी और अभिनेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। 23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में उनकी शादी होनी तय है। निमंत्रण कार्ड स्वयं भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह बांट रहे हैं। लखनऊ में पिता किरनपाल सिंह व अन्य परिवार के सदस्यों ने उप्र के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को निमंत्रण पत्र दिया। समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके कार्यालय पर जाकर शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी नूपुर नागर से होने जा रही है। होटल ब्रावुरा में शादी का पहला रिसेप्शन होगा। उसके बाद बुलंदशहर स्थित गांव लुहारली में दूसरा और दिल्ली स्थित ताज होटल में खास अतिथियों के लिए रिसेप्शन रखा गया है।