लखनऊ में खो खो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसियेशन के नवनियुक्त सदस्य, मेरठ के भूपेंद्र सिंह भी शामिल
फोटो
मेरठ। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मेरठ निवासी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश महासचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। खेलों के विकास और विशेष रूप से खो-खो के प्रचार-प्रसार में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर भूपेंद्र ने फोन पर वार्ता के दौरान कहा कि वह प्रदेश में खो-खो को और आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। जल्द ही मेरठ समेत तमाम जिलों में बढ़े टूर्नामेंट में भी कराए जाएंगे और गांव की प्रतिभा को भी तराशा जाएगा। इस मौके पर मनोज कन्नौजिया, अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र वाजपेयी, गौरव चतुर्वेदी आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद