फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuni Toll Case: कपिल बोला- जख्म तो भर जाएंगे, सम्मान वापस कैसे मिलेगा, जानें क्या चाहता है सेना का जवान

Thu, 21 Aug 2025 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सेना के जवान गोटका निवासी कपिल के साथ भूनि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने मारपीट की थी। घायल कपिल का कैंट स्थित सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
मिलिट्री अस्पताल में भर्ती सेना का जवान कपिल तोमर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूनी टोल प्लाजा पर 17 अगस्त की रात सेना के जवान कपिल तोमर को टोल कर्मियों ने पोल से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा था। पुलिस ने आठ आरोपियों को जेल भेज दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कपिल ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। कपिल ने कहा कि जख्म तो भर जाएंगे, लेकिन सम्मान कैसे वापस मिलेगा। घटना के बाद से ही कपिल का मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव निवासी कपिल तोमर पुत्र कृष्णपाल वर्तमान में राजपूत राइफल्स में श्रीनगर के बारामूला में तैनात हैं। कपिल एक महीने की छुट्टी बिताकर 17 अगस्त को अपने तहेरे भाई शुभम व पिता कृष्णपाल के साथ कार से कैंट स्टेशन जा रहे थे। यहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाना था। दिल्ली से उनकी जम्मू के लिए फ्लाइट थी। 
 

भूनी टोल प्लाजा पर जाम लगने के कारण उन्होंने अपनी कार जल्दी निकलवाने के लिए टोल कर्मियों से कहा था। इस दौरान कपिल ने अपना सेना का आई कार्ड भी दिखाया था। उसे आरोपियों ने फेंक दिया था। उसके बाद एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी डंडों से सेना के जवान, उसके भाई और पिता पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। कपिल ने फोन कर ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी थी। 
 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपियों के हमले में कपिल के पैर, हाथ, कमर व सिर में गंभीर चोट आई थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी देखें...
Baghpat: भूनी टोल प्लाजा चलाने वाली कंपनी के 3.70 करोड़ जब्त, जवान से मारपीट क्यों की, दिया ये अजीब सा जवाब    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें