फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी टोल प्रकरण: हंगामा और तोड़फोड़ करने पर 180 पर केस, संगीत सोम के पास पहुंचे लोग, मिला ये जवाब

Tue, 02 Sep 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सेना के जवान कपिल से मारपीट करने पर ग्रामीणों ने टोल पर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। संगीत सोम का कहना है कि कोर्ट द्वारा पूछे जाने पर पुलिस ने औपचारिकता के तौर पर केस दर्ज किया है। घबराएं नहीं, कोई कार्रवाई नहीं होगी। 
विज्ञापन
भूनी टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ–करनाल हाइवे पर सरूरपुर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा टोल पर की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि मारपीट में शामिल आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, इसके बावजूद मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीण मंगलवार को पूर्व विधायक संगीत सोम से मिले और अपनी पीड़ा साझा की। 
 
विज्ञापन

इस पर संगीत सोम ने कहा कि भूनी टोल पर काम कर रही कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। कंपनी संचालकों ने इसका विरोध करते हुए माननीय न्यायालय में अर्जी दी। न्यायालय द्वारा घटनाक्रम और कार्रवाई की आख्या मांगे जाने पर पुलिस ने केवल औपचारिकता के तौर पर 180 लोगों पर अज्ञात में केस दर्ज कर दिया। संगीत सोम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जब तक मैं हूं, किसी का अहित नहीं हो पाएगा।

ये भी देखें...
Bijnor: गणेश जी की मूर्ति के साथ रामगंगा में बह गए दो भाई, पांच युवक बचकर बाहर निकले, किनारे पर चीख-पुकार    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें