फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी टोल प्रकरण: 180 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, आक्रोशित ग्रामीण संगीत सोम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ–करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा टोल पर की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि सैनिक से मारपीट में शामिल आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण मंगलवार को पूर्व विधायक संगीत सोम से मिले और अपनी पीड़ा साझा की। संगीत सोम ने कहा कि भूनी टोल पर काम कर रही कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। कंपनी संचालकों ने इसका विरोध करते हुए न्यायालय में अर्जी दी। न्यायालय द्वारा पुलिस से घटनाक्रम और कार्रवाई की आख्या मांगे जाने पर पुलिस ने केवल औपचारिकता के तौर पर 180 लोगों पर अज्ञात में केस दर्ज कर दिया। संगीत सोम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, निश्चिंत रहें। जब तक वह हैं किसी का कुछ भी अहित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें