दौराला- सहारनपुर में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने वाले बीपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी। स्रोत : संस्
दौराला। सहारनपुर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स की कुराश प्रतियोगिता में भराला स्थित बीपी इंटर काॅलेज के दो विद्यार्थियों भूमि सिवाच और अभिजीत ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चार दिवसीय नेशनल स्कूल गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें उनके कॉलेज की छात्रा भूमि सिवाच और अभिजीत ने भी प्रतिभाग किया। भूमि सिवाच ने अंडर 14 वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक और अभिजीत सिवाच ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतने पर कॉलेज व परिवार में हर्ष का माहौल है। पदक विजेताओं के लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा।