फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौ दिनों में हस्तिनापुर से पकड़े गए 605 बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत ने नौ दिन पूर्व बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया था। इसमें अभी तक 605 बंदर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुधा खटीक ने पहले चरण में एक हजार बंदरों पकड़ने का अभियान शुरू कराया है। अभियान को करीब नौ दिन हो चुके हैं। टीम द्वारा बृहस्पतिवार तक 605 बंदर पकड़े गए हैं। बंदर पकड़ने के अभियान को लेकर कस्बा निवासी विनोद राठी ने बताया कि चेयरपर्सन का यह कार्य सराहनीय कदम है। इस अभियान से कस्बे के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कस्बे में बंदर बड़ी संख्या में है और इस अभियान को और आगे बढ़ना चाहिए। टीम द्वारा कस्बे के कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए जिसमें बृहस्पतिवार को 70 बंदर और कैद हुए। अभियान के अंतर्गत कुल 605 बंदर अभी तक पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें