मेरठ। 23 नवंबर को मेरठ के होटल ब्रावुरा में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी तय है। जिसको लेकर परिवार के लोगों में खासा उत्साह है। भुवी के पिता किरनपाल सिंह तीन दिन से लखनऊ में हैं। वह शादी के कार्ड बांट रहे हैं। उनके एक करीबी ने फोन पर बताया बुधवार को उन्होंने सीएम आवास पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का न्यौता दिया। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीएम शादी समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं।
पढ़ें : भुवनेश्वर की शादी में होंगे ये खास कार्यक्रम, जानने के लिए पढ़ें
भुवी की शादी में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल होने वाली है, इस पर असमंजस बरकरार है। शादी के बाद तीन अलग अलग रिसेप्शन भी होंगे। किरनपाल सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के लुहारली के रिसेप्शन में गांव के लोग शामिल होंगे। परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा में होने वाले रिसेप्शन में मेरठ के प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। दिल्ली के ताज होटल में होने वाले रिसेप्शन में श्रीलंका और इंडिया टीम, फिल्मी कलाकार, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य और केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। भुवी के पिता अभी भी लखनऊ में ही हैं। लखनऊ से वह दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का न्यौता देंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/