फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिव बरात में नंदी पर सवार होकर निकले भोलेनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- झांकियों के माध्यम से दिया भक्ति, सौहार्द, देशप्रेम का संदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर स्थित भैसाली ग्राउंड से श्रीरामलीला कमेटी मेरठ छावनी की ओर से शिव बरात निकाली गई। भगवान शिव नंदी पर सवार होकर निकले। भव्य झांकियों से भक्ति, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश दिया गया। भारत चमन बैंड ने धार्मिक गीत प्रस्तुत किए। सुरसा के मुंह में जाकर लौटे हनुमान की झांकी को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। पंचमुखी हनुमान की झांकी भी सभी के लिए आकर्षण को केंद्र रही।
गुरुग्राम की टीम ने नरसिंह भगवान की झांकी प्रस्तुत की। उद्घाटन एडवोकेट वरुण अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, डॉ. संजय जैन, अभिनव मित्तल, सचिन कंसल एवं मनीष जायसवाल ने किया। रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में छह बैंड और 20 झांकियां शामिल रहीं। शिव बरात में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सभी भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शिव बरात अयोध्यापुरी भैसाली मैदान से आरंभ हुई। स्वराज पथ, दालमंडी, बैंकर्स स्ट्रीट, पुलिस स्ट्रीट, सराफा बाजार, सदर बाजार में यात्रा का स्वागत किया गया। शिव चौक, बोम्बे बाजार, तेली मोहल्ला, कबाड़ी बाजार, गंज बाजार होते हुए अयोध्यापुरी भैसाली मैदान पर संपन्न हुई। यात्रा में काली का अखड़ा, हनुमान जी की झांकी, महाकाल की झांकी, मध्य प्रदेश के औघड़ की झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। यात्रा में सचिन कंसल, मनीष जायसवाल, प्रयांक जैन, अभिनव मित्तल, शिखेन गोयल, निशांत गर्ग का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

मुख्य पूजनकर्ता पिंकी गुप्ता एवं सूरज गुप्ता रहे। नंदी पूजन देवेंद्र गुप्ता, वासु गर्ग, विभोर मित्तल ने किया। मुख्य तिलककर्ता अर्जाव जैन और मुदित बंसल रहे। चरण पादुका सेवा में प्रिया भार्गव, अंजली जैन एवं अनुज मित्तल रहे। माल्यार्पण का सौभाग्य वरुण जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य संयोजक अनिल जैन, विवेक रस्तोगी, अध्यक्ष पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, संयोजक नितिन कंसल, सुमित गोयल, देवेंद्र गोयल, प्रिंस सोनकर, शैंकी गोयल, निशांत अग्रवाल, अंकित गुप्ता, पारस गोयल रहे। उधर, रामलीला कमेटी मेरठ ने टंकेश्वरनाथ मंदिर में मां सरस्वती का पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें