मेरठ। नई बस्ती लल्लापुर में भीम एकता समिति की ओर से भीम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति की ओर से उलधन गांव की प्रधान डॉ. संयोगिता का केबीसी में चयन होने, अंकुर कुमार का कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेस पूरी करने के लिए उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी नई बस्ती आदित्य वर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले लोगोंं को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर राजपाल केन, लोकेश, ओमवीर, नरेश, दीपक, अशोक, सुनील, अविनाश, दीपक साहिल, अजय, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद