मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। पुलिस ने आरोपी की चेकिंग की। पुलिस को आरोपी के पास से 49 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी दिलशाद के रूप में हुई। पुलिस ने दिलशाद पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। संवाद