भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर जेल में बंद युवा समीति के अध्यक्ष व मेरठ बवाल के आरोपी बदर अली से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है। पुलिस प्रशासन इस मुलाकात को लेकर चौकन्ना दिखाई दिया।
मेरठ में युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने 30 जून को शहर में जुलूस निकालकर बवाल कराया था। बदर अली समेत 67 लोग इस बवाल में जेल भेजे गये। बदर पर रासुका की संस्तुति हो चुकी है। छह मार्च 2019 को सदर बाजार क्षेत्र के भूसा मंडी में बवाल हुआ। एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि इस बवाल में 14 लोग जेल गए।