फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर का बड़ा बयान कहा, आगामी चुनाव में ऐसी पार्टी का देंगे साथ 

Tue, 26 Feb 2019 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी भाजपा को हराने में सक्षम रहेगा, भीम आर्मी कार्यकर्ता उसी का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है इसलिए अभी किसी प्रत्याशी अथवा पार्टी के बारे में फैसला नहीं लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर का कहना है कि वह बहुजन समाज के हित में कार्य करते आए हैं और बगैर किसी राजनीतिक लाभ के बहुजन हित में ही चुनाव को लेकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज का हित सर्वोपरि है, इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट करके भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम किया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें