भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के एक साल होने पर ग्राम रामनगर में श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्याऊ लगाया गया और जगह-जगह कैंडल मार्च निकाला गया।
गौरतलब है कि 2018 में गोली लगने से सचिन वालिया की मौत हुई थी। तब भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राजपूत समाज के युवकों पर आरोप लगाया था और जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ था, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके साथ ही तत्कालीन एसपी सिटी पर भी गंभीर आरोप लगा था, लेकिन बाद में खुलासा होने पर पुलिस ने सचिन वालिया के ही एक साथी को गिरफ्तार किया था।
वहीं, गुरुवार को ग्राम रामनगर में सेक्टर 99 रोड पर सचिन वालिया की मौत को एक साल होने पर श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें भीम आर्मी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों ने सचिन वालिया को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद रामनगर के अंबेडकर पार्क के सामने प्याऊ लगाया गया। कमल सिंह वालिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी और कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को भी रोका गया। उन्होंने बताया कि शाम को रामपुर मनिहारान, नकुड़, सरसावा, बेहट, नागल के गांव रसूलपुर खेड़ी में कैंडल मार्च निकाला गया। श्रद्धांजलि देने वालों में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, नगर सचिव सम्राट गौतम, जिला महासचिव प्रवीन रूपड़ी, ब्लाक प्रभारी महेश बाबू, दीपक बौद्ध, सतीश गौतम, संजू प्रधान, सचिन मदौर, अर्जुन समेत अनेक लोग शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/