यूपी के मुजफ्फरनगर में खतौली में भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजे की मांग करते हुए नेशनल हाईवे पर बुरी तरह जाम लगा दिया। यहां भंगेला कट के पास अंडर पास का निर्माण कार्य होना है। गुरुवार को बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बाधिक कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर वाहन रोकर जाम लगा दिया और मुजावजे की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने हाईवे के बीचों बीच ट्रैक्टर खड़े कर अंडरपास निर्माण पर विरोध जताया। मौके पर एसडीएम व सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद हैं वहीं हंगामे की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।