फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारतीय किसान यूनियन ने किया चौकी का घेराव, जमकर हंगामा, पुलिस अधिकारी ने मांफी मांगकर शांत कराया मामला

Thu, 02 Nov 2023 11:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानीखुर्द में गुरुवार देर रात भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने विवाद की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चौकी का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द में खेत की डोल काटने को लेकर हुए विवाद की शिकायत पुलिस से करने पर भी कार्रवाई न करने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस अधिकारी के माफी मांगने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


 ढढरा में खेत की डोल काटने को लेकर की गई शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर किसान यूनियन द्वारा   पुलिस का किया घेराव  

 जानी खुर्द के ढढरा गांव में खेत की डोल काटने की शिकायत पर भोला पुलिस चौकी द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता  द्वारा रात में चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

पुलिस अधिकारी द्वारा माफी मांगने पर किसान यूनियन का हंगामा शांत हुआ। गुरुवार देर शाम करीब सात बजे  ढ़ढरा गांव  निवासी किसान यूनियन के सोनू ढढरा के खेत की पड़ोसी द्वारा डोल काट ली गई।डोल काटने की शिकायत लेकर सोनू  भोला पुलिस चोकी पहुंचा ।सोनू ने लिखित शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि सोनू की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टे पीड़ित को चोकी से बाहर बैठने को कह दिया। सोनू ने किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुराग को घटना की सूचना दी।सूचना पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी अन्य साथियों के साथ भोला चौकी पहूंचे और पुलिस का काफी समय घेराव किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें