फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: परतापुर में भारतीय किसान यूनियन का बिजली घर पर हंगामा, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Wed, 09 Oct 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के परतापुर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर हंगामा किया और बिजली कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्हें  बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वे हंगामा करने पर डटे रहे। 
विज्ञापन


परतापुर के उद्योग पुरम बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाकर कमरों में बंद कर दिया और बिजली घर का सभी कामकाज ठप कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि बिजली कर्मचारी व अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध वसूली और मुकदमा दर्ज  कराने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग होश में नहीं आया तो क्षेत्र में सभी जगह की बिजली बंद कर दी जाएगी। 

किसानों ने कहा कि क्षेत्र के उद्योगपुरम सहित अलग अलग क्षेत्रों में जाने वाली बिजली सप्लाई को ठप कर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों को कहना है कि वे इस उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

इस दौरान कई अन्य जिलों श्से भी यहां भाकियू कार्यकर्ता दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ पहुंच गए और बिजली घर का रास्ता रोक दिया। किसानों ने बिजलीघर परिसर में ही  कढ़ाई चढ़ा दी और भंडारा लगाना शुरू कर दिया। किसान फिलहाल बिजलीघर में ही धरने पर डटे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें