फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबड्डी में भराला और बड़कली ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। बीपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान और प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

मनिंदर विहान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर समय-समय पर खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए, इससे गांव में छुपी हुई प्रतिभाएं निकल कर सामने आती है। अध्यक्षता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौधरी ने की। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में अंबुज सिवाच, बालिका वर्ग में स्नो व्हाइट, जैवलिन में रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की कबड्डी में भराला की टीम ने प्रथम और पनवाड़ी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की वालीबाल में भराला की टीम ने प्रथम और पनवाड़ी की टीम ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग की कबड्डी में बड़कली ने पनवाड़ी को हराया। भारोत्तोलन 49 किग्रा भार वर्ग में शिखा व 55 किग्रा भार वर्ग में दिशा ने प्रथम स्थान पाया। सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आकाश, जूनियर वर्ग में दीपांशु, 400 मीटर जूनियर वर्ग में राधेश्याम, 200 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में विशाल व 100 मीटर दौड़ में स्नो व्हाइट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूडो 35 किग्रा भार वर्ग में विशांत, 60 किग्रा भार वर्ग में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथि ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह, सतेंद्र सिवाच, रविंद्र विहान, मनीष सिवाच, पवन, अशोक, तुषार, विनीत पंवार, अभिनव, अंकुर, अंकित, शिवम, अंबुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें