फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया तेरी शरण में यही सोचकर सिंधु सागर से...

विज्ञापन
लालकुर्ती रामा सकिर्तन मंदिर में शिवमहापुराण कथा सुनाते पंडित अंबुज मिश्रा व मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर लालकुर्ती में शिवमहापुराण कथा हुई। इसमें पंडित अंबुज मिश्रा ने आया तेरी शरण में यही सोचकर सिंधु संसार से हम उबर जाएंगे...भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

पंडित अंबुज मिश्रा ने शंखचूड़ की गाथा सुनाई। कथा व्यास ने बताया कि शंखचूड़ परम शिवभक्त दानव था। भगवान विष्णु के वरदान और पत्नी तुलसी के पति व्रत के कारण उसे कोई देवता पराजित नहीं कर पा रहा था। जब शंखचूड़ के अत्याचार बढ़ने लगे। तब स्वयं भगवान शिव ने उससे युद्ध किया। इसके बाद भगवान शिव ने शंखचूड़ का वध कर दिया। यह कथा धर्म कर्तव्य और भक्ति के बीच के संतुलन को दर्शाती है। कई भक्त कथा सुनते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। कथा व्यास ने बताया कि शिव महापुराण में भगवान शिव की अनंत लीलाओं का भंडार है। एकाग्रचित होकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से कष्ट और दरिद्रता का नाश होता है। मनुष्य सुख और संपदा प्राप्त करता है। कथा में यजमान नीतू गांधी रहीं। पूजन पंडित सुधीर वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर आशा अरोड़ा, सुरेश छाबड़ा, संतोष गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें