फोटो
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक के जन्मोत्सव के पर साोसायटी फॉर सोशल वैंचर्स की मुख्यकारी सुनीता गोयल ने डाककर्मी सरदार मंगल सिंह गिल के सहयोग से गढ़ रोड हीना ट्रेवल्स के पास भंडारे का आयोजन किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कल्याण सिंह, सरदार मंजीत , रंजीत, तेजवीर सिह, अरुणा गिल, दुष्यंत, रेखा, शिव मौजूद रहे। ब्यूरो
-
नारी निकेतन के बच्चों को उपहार बांटे
फोटो
मेरठ। अभिलाषा फाउंडेशन ने बाल दिवस और देव दीपावली के उपलक्ष में नारी निकेतन के शिशु घर में बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन स्थापित करवाई। साथ ही बच्चों को पानी की बॉटल और चॉकलेट, जूस आदि वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज़िला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी रहे। नारी निकेतन की अधिकारी रीमा ने आभार जताया। संस्था की अध्यक्ष ममता गर्ग, योगिता अग्रवाल, सचिव पारुल अग्रवाल, आशा मल्होत्रा, निशा मित्तल, नेहा, मधु गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो