मेरठ। भारत विकास परिषद की इकाई युवा शक्ति ने औघड़नाथ मंदिर परिसर में भंडारा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। युवा शक्ति के सदस्यों ने समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजकों ने बताया कि परिषद का उद्देश्य सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। परिषद के अध्यक्ष वैभव जैन सहित कई पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। संवाद