मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय पर ज्येष्ठ माह के तीसरे बडे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा विद्युत परीक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, अलका तोमर आदि ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया। संवाद