सहारनपुर में बिहारीगढ़ के रास्ते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली देहरादून हाईवे पर उत्तराखंड की चेकपोस्ट अमानतगढ़ पर रोक दिया गया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं धरना प्रदर्शन की वजह से वाहनों की कतारें लग गईं। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धरना प्रदर्शन अभी चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/