इकरार अहमद......फूलबाग कॉलोनी दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तांबर कार्यक्रम
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 48 दीपों से भक्तामर महाआर्चना के साथ कार्यक्रम हुआ। पूजन का सौभाग्य नवीन जैन, ऊषा जेन, नितिन जैन, साक्षी जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह महा अर्चना संध्या में वेदी में विराजमान श्री आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख की जाती है। मंत्री नवीन जैन ने बताया कि भगवान की मूर्ति के सम्मुख जो भी मनोकामना रखता है, वह पूर्ण होती है। मंदिर में सुबह श्री वासु पूज्य विधान शशि जैन ने कराया। श्रीजी के अभिषेक के बाद शांतिधारा हेमंत जैन ने संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने प्रछाल, विधान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अंबुज जैन ने बताया छह से बारह वर्ष के छोटे बच्चों को तीन साल से मंदिर में पूजा कराई जाती है। अध्यक्ष हेमंत जैन ने 48 श्लोकों का महत्व बताया। राजेंद्र जैन के द्वारा शस्त्र सभा की गई। अंत में समय बद्धता के लिए पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में नवीन, संजय, नितिन, विनोद, राहुल, जिनेंद्र, पीयुष, प्रमोद रहे। ब्यूरो