फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ भक्तामर विधान

विज्ञापन
फूल बाग कॉलोनी जैन मंदिर में कार्यक्रम
विज्ञापन
मेरठ। भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में 48 दीपकों के साथ भक्तामर विधान कराया गया। महा अर्चना का सौभाग्य प्रमोद जैन, अंजलि जैन, करन जैन, दिव्यांश जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह महाअर्चना संध्या में वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख की जाती है। कहा जाता है कि इस मूर्ति के सम्मुख जो भी श्रद्धा पूर्वक अपनी मनोकामना रखता है वह पूर्ण होती है। संध्या में अध्यक्ष हेमंत जैन ने 48 श्लोकों द्वारा दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर अर्पित किया। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म पर प्रकाश डाला। अंत में समयबद्धता के पुरस्कार प्रमोद जैन व अंजलि जैन द्वारा दिए गए। कार्यक्रम में नवीन, अतुल, विनय, जिनेंद्र, संजय, मयंक, राहुल, विनोद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

महावीर जयंती भवन में हुआ संस्कार शिविर
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर लगाया गया। संयोजक सौरभ जैन सराफ ने बच्चों को चौबीस तीर्थंकर स्वस्ति मंगल विधान की महत्ता बताई। बच्चों को बताया गया कि विधान के तहत हम 24 तीर्थंकरों को विनयपूर्वक नमन करते हुए समस्त विश्व के मंगल की कामना करते हैं। कार्यक्रम में देवेंद्र जेन, विनोद जैन, अतुल जैन ने प्रक्षाल क्रियाएं कराईं। अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य नवीन जैन, भव्य जैन को मिला। कार्यक्रम में विजय जैन, सुदीप जैन, पारस जैन, प्रमोद जैन, अर्पित जैन रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें