मेरठ----सदर से निकली जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा-----नीटू
मेरठ। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की वेदी के समक्ष 48 दिवसीय महान भक्तामर विधान हुआ। विधान के 17वें दिन सौधर्म इंद्र सुरेश चंद जैन रहे।विधान करा रहीं स्वीटी दीदी ने बताया कि तीर्थंकर भगवान का इतना तेज होता है कि उनके प्रकाश पुंज से हर जगह प्रकाशमान होती है। इस धरती के नीचे स्थित परमाणु भी प्रकाशवान हो जाते हैं। उन्होंने कहाा कि समयक दर्शन की प्राप्ति करनी है तो आचार्यों या गुरुओं के मुख से शास्त्र श्रवण करने चाहिएं। विधान में विनोद जैन, मनीष जैन, रेखा जैन सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो