मेरठ। फूलबाग कॉलोनी के दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में एक मार्च को भक्तामर विधान कराया गया। इसे कराने का सौभाग्य अतुल कुमार जैन और डिंपल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख महाअर्चना हुई। अध्यक्ष हेमंत जैन ने संस्कृत के 48 श्लोकों का उच्चारण किया। सामूहिक आरती के बाद वीरेश जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में लकी ड्रा से अतुल कुमार जैन व डिंपल जैन को पुरस्कार दिए गए। ब्यूरो