माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सकल जैन समाज फूलबाग कॉलोनी क्षेत्र समिति की ओर से आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना की गई। यह आयोजन लगातार सात वर्षों से 48 श्लोकों के पाठ के साथ भक्ति भाव से किया जा रहा है। इस वर्ष यह सौभाग्य समिति के उपाध्यक्ष अतुल जैन, नीलम जैन और उनके परिवार को प्राप्त हुआ।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में इस महाअर्चना में भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया। अध्यक्ष हेमंत जैन ने 48 दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर विराजमान कराया। भक्तों ने सामूहिक आरती में भाग लिया। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में लकी ड्रा के माध्यम से दो पुरस्कार विजेताओं को वितरित किए गए।