फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायती मंदिर में भक्तमार महाअर्चना कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में रविवार को भक्तामर महाअर्चना हुई। आठ वर्षों से चल रही इस परंपरा में इस बार अमेरिका निवासी बेबी गर्विता जैन व पीहू जैन, समाज के मंत्री नवीन जैन, उषा जैन परिवार को पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

समाज मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या कालीन कार्यक्रम में मूलनायक आदिनाथ भगवान के सम्मुख 48 श्लोकों का उच्चारण करते हुए 48 दीपकों को स्वास्तिक मांडले पर विराजमान कराया गया। विनोद जैन के जयकारों के बीच भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अध्यक्ष हेमंत जैन ने श्लोक पाठ किया। भक्तामर स्तोत्र में भगवान आदिनाथ की महिमा, गुण एवं शक्तियों का वर्णन है। नियमित पाठ से मन को शांति व व्यापार में उन्नति मिलती है। मंदिर में सामूहिक आरती हुई। राजेंद्र जैन ने धर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान समयबद्धता के दो लकी ड्रा निकाले गए। विजेताओं को नवीन-उषा जैन दंपति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवीन, पवन, मयंक, मुकेश, जिनेंद्र, सौरभ, हर्ष, रमेश, राहुल, विनय, वीरेश, उषा, सुमन, पूजा, आशा रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें