सरूरपुर। भारतीय किसान यूनियन मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दूसरी खेप राहत सामग्री रवाना की गई। भूनी टोल प्लाजा से रवाना हुई इस खेप में लगभग 15 मीट्रिक टन राशन, तेल, चीनी, मसाले, आलू और एक हजार लीटर डीजल शामिल रहा।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज गांव कलंजरी, जटपुरा, पिलोना, बहज़ादका और चांदसारा से यह सामग्री एकत्र की गई। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर भूनी टोल प्लाजा पर ट्रक में भरकर कार्यकर्ता पंजाब रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा साथी राज्य है। वहां के किसान हमारे अपने किसान है। किसी भी सूरत में हम पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर आगे भी सहायता सामग्री भेजी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी तरह संगठित होकर सेवा भाव से इस कार्य में जुटे हुए हैं। इस इस दौरान सुनील जटपुरा, सुनील पिलोना, पुष्पेंद्र बहज़ादका, लोकेंद्र, सत्ते, अनूप यादव, कृष्णपाल, ऋषिपाल, वीरेंद्र और मनोज शर्मा मौजूद रहे।