भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में कृषि को मनरेगा से जोड़कर ही किसानों का भला हो सकता है। उन्होंने कहा सरकार का निजी चीनी मिलों पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा गन्ना समस्या को लेकर प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर किसान 14 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को जिवाना के नीलकंठ आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा जब तक कृषि को मनरेगा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक किसानों का भला नहीं हो सकता। केंद्र सरकार विभिन्न फसलों का समर्थन मूल्य तय करती है, लेकिन यह दाम किसानों को नहीं मिलता।