सरधना। नलकूपों के लिए बिजली आपूर्ति रात में किए जाने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। संगठन के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
किसान नेताओं ने बताया कि पहले नलकूपों के लिए दिन के समय बिजली आपूर्ति होती थी, जिससे किसान आसानी से खेतों की सिंचाई कर लेते थे। वर्तमान में रात में बिजली दिए जाने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में खेतों पर जाना जोखिम भरा होने के साथ-साथ असुविधाजनक भी है। किसानों ने मांग की कि नलकूपों के लिए बिजली आपूर्ति फिर से दिन के समय ही की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जॉनी त्यागी, श्रीपाल, अंबुज त्यागी, जगमाल पाल और राजेंद्र पाल सहित कई किसान मौजूद